सेहत एवं न्यूट्रिशन के क्षेत्र में खुद कुछ करना चाहती हूं: वाणी कपूर
बी-टाउन की सबसे हॉट हीरोइनों में से एक वाणी कपूर ने इशारा किया कि वो आने वाले महीनों में स्वस्थ्य, फिटनेस और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में काफी समय देंगी। वाणी ने कहा, समग्र जीवनशैली बॉलिवुड में आने से पहले भी मेरी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा रही है। मैं हमेशा से सेहतमंद रहना पसंद करती थी और वर्कआउट करना और सही खाना खाना मेरे लिए सबसे जरूरी था। मैं आने वाले सालों में सेहत एवं न्यूट्रिशन के क्षेत्र में खुद कुछ करुंगी और इस बारे में मैं सालों से शोध कर रही हूं। मैं अपने देश के नागरिकों को बताना चाहती हूं कि सेहत कितनी ज्यादा जरूरी है। सेहतमंद बने रहना हर वक्त हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करने में ज्यादा समय नहीं लगता है कि हम सही खाएं और सही जिंदगी जिएं। मैं लोगों को यह बताना चाहती हूं। वाणी बैक-टू-बैक तीन बड़ी फिल्मों, ‘बेल बॉटम’, ‘शमशेरा’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में दिखाई देंगी।

पाठको की राय